सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
लेखपाल अविनाश सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित, अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
सोशल मीडिया पर तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में तैनात लेखपाल अविनाश सिंह का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आने पर उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।
उप जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लेखपाल श्री अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित की है।
प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु उप जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार न्यायिक, मोहम्मदाबाद गोहना को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा प्रकरण से संबंधित तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर नियमानुसार अपनी आख्या प्रस्तुत की जाएगी।
उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जांच के आधार पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित खबरें
- कार्यकर्ता महा सम्मेल के जरिए बसपा का शक्ति प्रदर्शन
- कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
- ग्राम पंचायत तिलसवां के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी
टड़ियांव में चोरों के हौसले बुलंद, जूनियर हाई स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी
आगे पढ़ें
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 124 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
आगे पढ़ें
कोपागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस धारा 305(ई) में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
आगे पढ़ें