औषधि आयुक्त आजमगढ़ मंडल का हुआ स्वागत एवं सम्मानित
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
औषधि आयुक्त आजमगढ़ मंडल का हुआ स्वागत एवं सम्मानित
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी एवं घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय जी अपने महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय जी के साथ आजमगढ़ मंडल के नव आगंतुक आयुक्त औषधि आजमगढ़ मंडल श्री प्रबोध रस्तोगी जी का स्वागत किया एवं अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, साथ ही साथ औषधि निरीक्षक मऊ आशुतोष कुमार चौबे जी का भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, बताते चले कि पिछले दो,, तीन महीनों से मंडल आजमगढ़ मंडल के औषधि आयुक्त के ट्रांसफर होने से यह पद खाली पड़ा था जिससे पूरे मंडल का कार्य प्रभावित हो गया था लेकिन अब नव आगंतुक आयुक्त औषधि आजमगढ़ मंडल श्री प्रबोध रस्तोगी जी ने अपना कार्य भार संभाल लिया है जिससे अब सारे कार्य सुचारू रूप से चलने लगे हैं, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय जी से विचार विर्मश करते हुए साहब ने बताया कि बहुत जल्द ही सारे पिछले कार्य पूर्ण हो जाएंगे, औषधि आयुक्त प्रबोध रस्तोगी जी एक सुलझे विचार के आफिसर हैं पूरी जिम्मेदारी के साथ आजमगढ़ मंडल का जितना भी कार्य पिछले कई महीनों से प्रभावित था वह अब पूरा हो जाएगा, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय जी ने कहा कि औषधि निरीक्षक मऊ आशुतोष कुमार चौबे जी भी एक सुलझे हुए ड्रग इंस्पेक्टर हैं जो अपने कार्य को सुनियोजित तरीके से पूरा करते हैं इनका भी कार्य सराहनीय है,। अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय जी ने औषधि आयुक्त आजमगढ़ मंडल श्री प्रबोध रस्तोगी जी एवं औषधि निरीक्षक मऊ आशुतोष कुमार चौबे जी को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद किया
संबंधित खबरें
- जलजमाव से 500 एकड़ धान की फसल तबाह: नाले की सफाई को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
- निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : मनोज राय
- राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन
- जिला कास्ट स्क्रूटनी कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न




