सेवा संकल्प अभियान: मऊ में 'नमो सेवा - अनकही कहानियां' नाट्य मंचन से प्रस्तुत होगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
सेवा संकल्प अभियान: मऊ में 'नमो सेवा - अनकही कहानियां' नाट्य मंचन से प्रस्तुत होगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
मऊ: भाजपा कार्यालय मऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'नमो सेवा - अनकही कहानियां' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत मऊ जिले में एक भव्य एवं विशेष नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इस नाटक में पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा तक की पूरी यात्रा को सशक्त संवाद, बेहतरीन अभिनय और संगीतमय प्रस्तुति के जरिए रंगमंच पर जीवंत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस नाट्य मंचन को अत्यंत सरल और संवेदनशील रूप दिया गया है ताकि जनकल्याण का यह संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। राज्यभर में स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामुदायिक केंद्रों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद कायम करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कला के माध्यम से अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है।
प्रेस वार्ता में प्रीतूलता पांडेय, प्रतीक जायसवाल, हिमांशु राय, अवधेश सोनकर, भरत लाल राही, आलोक विश्वकर्मा और नितीश गोंड समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र, मुख्यमंत्री से पीएम किसान निधि ₹12,000 करने की मांग
- घोसी तहसील सभागार में SDM की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक: 1 अक्टूबर से संचारी और 12 अक्टूबर से शुरू होगा दस्तक अभियान
- मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का कल भव्य लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन
- घोसी तहसील प्रांगण में बीमार बंदर के लिए मसीहा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू मद्धेशिया, ने तुरंत डॉक्टर बुलाकर कराया इलाज

सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
आगे पढ़ें
प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में 25 वर्षों से कार्यरत संविदा प्राध्यापकों ने अपना विनियमितिकरण न होने से आहत होकर लौटाया मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड
आगे पढ़ें
