भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र, मुख्यमंत्री से पीएम किसान निधि ₹12,000 करने की मांग
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र, मुख्यमंत्री से पीएम किसान निधि ₹12,000 करने की मांग
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ/ भारतीय किसान संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह और संघ के जिलाध्यक्ष रामदयाल राय की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'हमारी मांगें पूरी हों' के नारों के बीच जिलाधिकारी आनंद वर्धन को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगें
पीएम किसान सम्मान निधि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹12,000 सालाना किया जाए।
आगामी रबी सीजन के लिए डीएपी व यूरिया की निर्धारित दरों पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो।
पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई रोकी जाए।
खतौनी संशोधन और अंश निर्धारण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएं।
नहरों की मरम्मत कर टेल (अंतिम छोर) तक पानी पहुंचाया जाए और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान हो।
जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और अन्य मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, प्रेमलता राय, शंकर मौर्य, राम नगीना राय और अशोक कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात




