इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात
इंदारा ।
इंदारा-दोहरीघाट रेलखंड के इंदारा यार्ड में रेलवे की ओर से ट्रैक/रेलवे संपत्ति के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 12 घंटे सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में यातायात नियंत्रण एवं पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
पत्र के अनुसार समपार संख्या-4 स्पेशल, ओपीई किलोमीटर 60/24-26 पर मेंटेनेंस का कार्य रविवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह आठ बजे तक कराया जाएगा। इस दौरान संबंधित स्थान पर सड़क यातायात बाधित रहेगा।
रेलवे ने कार्य को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताते हुए पुलिस प्रशासन से उक्त अवधि में सड़क यातायात को नियंत्रित करने तथा रेलवे के कार्य को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- वर्षा एवं तेज सतही हवाओं से फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर दें सूचना




