वर्षा एवं तेज सतही हवाओं से फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर दें सूचना
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
वर्षा एवं तेज सतही हवाओं से फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर दें सूचना
किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर भी दर्ज करा सकते हैं फसल क्षति की सूचना
सतीश कुमार पाण्डेय
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में विगत दो दिनों से हो रही वर्षा एवं तेज सतही हवाओं के चलते खरीफ फसलों को क्षति होने की संभावना को देखते हुए किसानों को सतर्क किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के किसान भाइयों से अपील की है कि यदि वर्षा अथवा तेज हवाओं के कारण उनकी फसल को किसी प्रकार की क्षति हुई है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित फसल बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि फसल बीमा कराने वाले किसान फसल क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के अंदर संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर भी अपनी फसल क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि फसल बीमित किसान अपनी फसल क्षति की सूचना जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी 72 घंटे के अंदर उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूचना अवश्य दें, जिससे फसल क्षति का सर्वेक्षण एवं नियमानुसार बीमा संबंधी कार्रवाई समय से सुनिश्चित की जा सके।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात




