मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का कल भव्य लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का कल भव्य लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ कलेक्ट्रेट परिसर मऊ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. पद्मनाथ सिंह एडवोकेट की स्मृति में बने नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण कल, 23 सितंबर को अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इस आधुनिक पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन करेंगे।
समारोह की अध्यक्षता राज्य विधिज्ञ परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आनंद वर्धन तथा मऊ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल मौजूद रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय, मंत्री सतिराम यादव और पूर्व मंत्री संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले के समस्त वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात




