मऊ कलेक्ट्रेट में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का लोकार्पण, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया उद्घाटन
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
3 मिनट पढ़ें
मऊ कलेक्ट्रेट में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का लोकार्पण, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया उद्घाटन
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ। कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. पद्मनाथ सिंह के नाम पर स्थापित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का भव्य लोकार्पण बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य विधिज्ञ परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा ने किया।
लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय, मंत्री सतिराम यादव, पूर्व मंत्री संजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता बी.बी. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामदरस राम, मऊ नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, सिविल कोर्ट मऊ के अध्यक्ष शमसुल हसन तथा मंत्री लक्ष्मीकांत यादव सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
‘पुस्तकालय ज्ञान का मंदिर’ : दारा सिंह चौहान
लोकार्पण के अवसर पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि “पुस्तकालय ज्ञान का मंदिर होते हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. पद्मनाथ सिंह के नाम पर समर्पित यह पुस्तकालय भवन अधिवक्ताओं, विशेषकर युवा वकीलों को विधिक अध्ययन और अपने कौशल को तराशने में बेहद मददगार साबित होगा।”
उन्होंने कहा कि विधि के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन की आवश्यकता होती है और अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक एवं सुविधायुक्त पुस्तकालय का होना बेहद महत्वपूर्ण है।
अधिवक्ता कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : अमरेंद्र नाथ सिंह
राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि “अधिवक्ताओं के लिए अध्ययन और शोध निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इस तरह के पुस्तकालय भवन का निर्माण अधिवक्ता कल्याण और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।”
मऊ बार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि : दिनेश राय
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि “कलेक्ट्रेट परिसर में इस पुस्तकालय भवन के शुरू होने से अधिवक्ताओं को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। यह भवन मऊ बार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”
समारोह में , शासकीय अधिवक्ता संजय त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता मदन देववंशी, पूर्व शासकीय अधिवक्ता देवेश राय, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र यादव वरिष्ठ अधिवक्ता शमशाद अहमद उमाशंकर उपाध्याय एडवोकेट, सतीश कुमार पाण्डेय एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. पद्मनाथ सिंह के योगदान और स्मृतियों को याद करते हुए उनके नाम पर स्थापित पुस्तकालय को अधिवक्ताओं की भावी पीढ़ी के लिए उपयोगी बताया।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात




