राम विलास बनाम राम भवन मामले में धारा 116 के तहत सुनवाई पूरी, एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
राम विलास बनाम राम भवन मामले में धारा 116 के तहत सुनवाई पूरी, एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
मऊ जिले की घोसी तहसील क्षेत्र के मौजा इटौरा डोरीपुर में राम विलास बनाम राम भवन के बीच धारा 116 (भूमि बंटवारा) के तहत चल रहे मुकदमे में पत्रावली पर अंतिम बहस पूरी हो चुकी है। आदेश जारी करने से पूर्व मामले की वास्तविक स्थिति को समझने और न्यायसंगत निर्णय लेने के लिए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी, अशोक कुमार सिंह ने राजस्व टीम के साथ विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद पक्षों से बातचीत की और विवादित भूमि की सीमांकन व कब्जे की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पत्रावली पर बहस की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और मौके के निरीक्षण के बाद शीघ्र ही इस मामले में नियमानुसार अंतिम आदेश पारित कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात




