सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों में स्वास्थ्य शिविर एवं प्रकृति परीक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
3 मिनट पढ़ें
सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों में स्वास्थ्य शिविर एवं प्रकृति परीक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, स्वयं कराया स्वास्थ्य परीक्षण
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर एवं प्रकृति परीक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर, मऊ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर के माध्यम से आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता, निरोगी जीवन एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा लोगों को दैनिक दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, योग, व्यायाम तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों को अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्यवर्धक आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा उनकी स्वास्थ्य स्थिति एवं प्रकृति के अनुरूप आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। नागरिकों को आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित दिनचर्या के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखने के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद की समग्र स्वास्थ्य दृष्टि के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वस्थ रहने के लिए केवल बीमारी का उपचार ही आवश्यक नहीं है, बल्कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, शारीरिक सक्रियता एवं सकारात्मक जीवनशैली भी महत्वपूर्ण है। शिविर के माध्यम से लोगों को अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा संबंधी जानकारी का अवलोकन किया तथा आमजन को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा आयुर्वेद एवं अन्य मान्य चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता एवं परामर्श से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात




