गालिबपुर भीटी में सुंदरकांड पाठ आयोजित: कलयुग में हनुमान जी ही साक्षात देवता, दुखों का करते हैं निवारण—डॉ. रामगोपाल गुप्ता
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
गालिबपुर भीटी में सुंदरकांड पाठ आयोजित: कलयुग में हनुमान जी ही साक्षात देवता, दुखों का करते हैं निवारण—डॉ. रामगोपाल गुप्ता
जिला संवाददाता एक संदेश मऊ
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति (शाखा हनुमानगढ़ी मंदिर समिति, रेलवे क्रॉसिंग बाल निकेतन मोड़) के तत्वावधान में गालिबपुर भीटी स्थित श्री राम जी उपाध्याय के निज आवास पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्री राम जी उपाध्याय की धर्मपत्नी स्वर्गीया सुशीला उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि कलयुग में श्री हनुमान जी ही ऐसे साक्षात देवता हैं, जो अपने भक्तों के सभी कष्टों और दुखों का तुरंत निवारण करते हैं। वे अष्ट सिद्धि और नौ निधियों के दाता हैं, जिनकी शरण में जाने से जीवन के सभी संताप मिट जाते हैं।
इस अवसर पर हनुमत कृपा सेवा समिति के सदस्यों सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में डॉ. रामगोपाल गुप्ता, बब्बन सिंह, रिंकू मिश्रा, अजय मिश्रा, आशीष सिंह, रामप्यारी गुप्ता, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, पंकज राजभर, अनूप वर्मा, गिरधर गुप्ता, तरुण कुमार, अनिल शर्मा, रमेश शर्मा, राजनाथ तिवारी, ऋषिकेश पांडेय, डॉ. सर्वेश पांडे, देव भास्कर तिवारी, जय नारायण द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार द्विवेदी, अमरनाथ मिश्रा, विजय शंकर तिवारी, रामजपित पांडेय, उमेश पांडेय, संजय कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार शुक्ला, आनंद चौबे, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, अनिरुद्ध तिवारी और रामाश्रय तिवारी शामिल रहे।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात




