जिलाधिकारी ने थाना दोहरीघाट में थाना समाधान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
1 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने थाना दोहरीघाट में थाना समाधान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं
सतीश कुमार पाण्डेय मऊ
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर के साथ शनिवार को थाना दोहरीघाट में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रक्रिया एवं कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए। राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ ऐसे मामलों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें, जिनमें दोनों विभागों की संयुक्त भूमिका हो।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
- शिक्षा जगत् में शोक की लहर: मऊ के ख्यातिलब्ध समाजसेवी व पुरस्कृत शिक्षक डॉ. रामविलास भारती का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- 36 घंटे से अंधेरे में पिढ़वल: टड़ियांव सब-स्टेशन की लापरवाही से हाहाकार, पानी को तरसे ग्रामीण
- इंदारा यार्ड में रेलवे मेंटेनेंस कार्य, 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात




