बिजली लाइनों के लिए खतरा बने पेड़ों की शाखाओं की कटिंग शुरू
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
बिजली लाइनों के लिए खतरा बने पेड़ों की शाखाओं की कटिंग शुरू
रेलवे स्टेशन से तहसील मुख्यालय तक विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने की कवायद
घोसी,मऊ। नगर में विद्युत आपूर्ति को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग ने पेड़ों की कटिंग का अभियान शुरू किया है। रविवार को रेलवे स्टेशन से तहसील मुख्यालय तक सड़क किनारे विद्युत लाइनों के आसपास फैली पेड़ों की शाखाओं की कटिंग कराई गई। विभाग की टीम ने विद्युत तारों से सट रही और आपूर्ति में बाधा बनने वाली शाखाओं को हटाया।
अभियान अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश एवं उपखंड अधिकारी इंद्र बहादुर मौर्या के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अवर अभियंता माजिद ने बताया कि विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की शाखाएं बढ़ जाने से हवा और बारिश के दौरान तारों के संपर्क में आने से फाल्ट की आशंका बनी रहती है। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ दुर्घटना की भी संभावना रहती है। इसी को देखते हुए एहतियात के तौर पर पेड़ों की छंटाई कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से तहसील मुख्यालय तक सड़क किनारे जहां भी विद्युत लाइनों के लिए पेड़ों की शाखाएं बाधा बन रही हैं वहां चरणबद्ध तरीके से कटिंग कराई जा रही है। विभाग का उद्देश्य विद्युत लाइनों को सुरक्षित रखते हुए नगरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
कटिंग कार्य के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी लल्लू, इमरान, सुभाष, रविंद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की शाखाओं को लेकर आगे भी निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
- भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र, मुख्यमंत्री से पीएम किसान निधि ₹12,000 करने की मांग
- घोसी तहसील सभागार में SDM की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक: 1 अक्टूबर से संचारी और 12 अक्टूबर से शुरू होगा दस्तक अभियान
- मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का कल भव्य लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन
- घोसी तहसील प्रांगण में बीमार बंदर के लिए मसीहा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू मद्धेशिया, ने तुरंत डॉक्टर बुलाकर कराया इलाज

सेवा संकल्प अभियान: मऊ में 'नमो सेवा - अनकही कहानियां' नाट्य मंचन से प्रस्तुत होगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
आगे पढ़ें
प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में 25 वर्षों से कार्यरत संविदा प्राध्यापकों ने अपना विनियमितिकरण न होने से आहत होकर लौटाया मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड
आगे पढ़ें
