गांवों में विकास की नई इबारत लिख रहे पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी एवं जन सुविधा केंद्र
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
गांवों में विकास की नई इबारत लिख रहे पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी एवं जन सुविधा केंद्र
डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों और युवाओं को मिल रहे आधुनिक अध्ययन संसाधन, जन सुविधा केंद्रों से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिल रही डिजिटल सेवाएं
सतीश कुमार पाण्डेय
प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में निर्मित पंचायत भवनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देशीय केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी एवं जन सुविधा केंद्रों के संचालन से ग्रामीणों को शिक्षा, डिजिटल सेवाओं एवं विभिन्न आवश्यक सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद की 101 पंचायत भवनों में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण बच्चों, किशोरों एवं युवाओं के लिए अध्ययन एवं ज्ञान के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रही हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, प्रिंटर, स्मार्ट टीवी, पुस्तकें, ई-बुक्स एवं डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन संसाधनों तक पहुंच मिल रही है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में यह पहल उपयोगी साबित हो रही है। इसी क्रम में पंचायत भवनों में संचालित जन सुविधा केंद्र ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न आवश्यक ऑनलाइन सेवाओं एवं डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध डिजिटल सेवाओं की जानकारी एवं उनका लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। इससे ग्रामीणों के समय एवं श्रम की बचत के साथ ही अनावश्यक आवागमन में भी कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग की यह पहल पंचायत भवनों को केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित न रखकर शिक्षा, डिजिटल सशक्तीकरण, जनसेवा एवं ग्रामीण विकास के बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। “गांव में सुविधा, गांव में शिक्षा और गांव के निकट जनसेवा” की भावना के अनुरूप पंचायत भवन अब ग्रामीणों के लिए विकास, ज्ञान और आधुनिक सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
संबंधित खबरें
- भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र, मुख्यमंत्री से पीएम किसान निधि ₹12,000 करने की मांग
- घोसी तहसील सभागार में SDM की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक: 1 अक्टूबर से संचारी और 12 अक्टूबर से शुरू होगा दस्तक अभियान
- मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का कल भव्य लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन
- घोसी तहसील प्रांगण में बीमार बंदर के लिए मसीहा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू मद्धेशिया, ने तुरंत डॉक्टर बुलाकर कराया इलाज

सेवा संकल्प अभियान: मऊ में 'नमो सेवा - अनकही कहानियां' नाट्य मंचन से प्रस्तुत होगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
आगे पढ़ें
प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में 25 वर्षों से कार्यरत संविदा प्राध्यापकों ने अपना विनियमितिकरण न होने से आहत होकर लौटाया मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड
आगे पढ़ें
