जिलाधिकारी ने अगस्त माह में पंजीकृत सर्वाधिक मालियत वाले बैनामों में से एक का किया स्थलीय निरीक्षण
लेखक सतीश कुमार पाण्डेय
2 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने अगस्त माह में पंजीकृत सर्वाधिक मालियत वाले बैनामों में से एक का किया स्थलीय निरीक्षण
प्रथम दृष्टया बैनामे में स्टांप शुल्क की नहीं मिली कमी, संपत्तियों के भौतिक सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी रखने के दिए निर्देश
सतीश कुमार पाण्डेय
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अगस्त माह में पंजीकृत सर्वाधिक मालियत वाले पांच बैनामों में से एक बैनामे का आज तहसील सदर के मौजा बरपुर में स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैनामे में अंकित संपत्ति के अभिलेखीय विवरण एवं मौके पर स्थित संपत्ति का सत्यापन किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि विक्रय अभिलेख संख्या 7407 वर्ष 2026, मौजा बरपुर, परगना मऊ, तहसील सदर, जनपद मऊ में स्थित आराजी संख्या 22 मि., कुल रकबा 0.5930 हेक्टेयर में से 0.03645 हेक्टेयर अर्थात 90 कड़ी (364.5 वर्ग मीटर) अकृषक भूमि का अंतरण किया गया है। उक्त संपत्ति के विक्रेता श्री मनीष अग्रवाल पुत्र बृजमोहन दास अग्रवाल, निवासी छेदा पुरा, तहसील सदर, जनपद मऊ तथा क्रेता वर्षा देवी पत्नी आशीष कुमार एवं सुयश शाह पुत्र आशीष कुमार, निवासी मोहल्ला सहादतपुरा, तहसील सदर, जनपद मऊ हैं।
जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान बैनामे में अंकित विवरण के अनुसार संपत्ति का मूल्यांकन सही पाया गया। प्रथम दृष्टया स्टांप शुल्क में किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई।
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने निर्देश दिए कि जनपद में पंजीकृत महत्वपूर्ण एवं उच्च मालियत वाले बैनामों का भौतिक सत्यापन लगातार किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ-साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहायक आयुक्त स्टांप एवं उप निबंधकों द्वारा भी संपत्तियों का स्थल निरीक्षण कर अभिलेखों एवं वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। स्टांप शुल्क की कमी पाए जाने वाले प्रकरणों में नियमानुसार भारी जुर्माना अधिरोपित करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संबंधित खबरें
- भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा 15 सूत्रीय मांग पत्र, मुख्यमंत्री से पीएम किसान निधि ₹12,000 करने की मांग
- घोसी तहसील सभागार में SDM की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक: 1 अक्टूबर से संचारी और 12 अक्टूबर से शुरू होगा दस्तक अभियान
- मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पद्मनाथ सिंह पुस्तकालय भवन का कल भव्य लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन
- घोसी तहसील प्रांगण में बीमार बंदर के लिए मसीहा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू मद्धेशिया, ने तुरंत डॉक्टर बुलाकर कराया इलाज

सेवा संकल्प अभियान: मऊ में 'नमो सेवा - अनकही कहानियां' नाट्य मंचन से प्रस्तुत होगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने लिया तत्काल संज्ञान
आगे पढ़ें
प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में 25 वर्षों से कार्यरत संविदा प्राध्यापकों ने अपना विनियमितिकरण न होने से आहत होकर लौटाया मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड
आगे पढ़ें
